फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 15 May 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
मलिहाबाद। ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बृहस्पतिवार को एसडीएम अंकित कुमार को सौंपा। ज्ञापन में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने पर निर्वाचित ग्राम प्रतिनिधियों को प्रशासनिक दायित्व देने की मांग की गई।
विज्ञापन

माल ब्लॉक की प्रधान संघ अध्यक्ष संयोगिता चौहान ने बताया कि पंचायत चुनाव समय पर होना संभव नहीं है। वर्तमान कार्यकाल 26 मई और 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है। प्रधानों ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के पद यथावत रखते हुए कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। उन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड का उदाहरण दिया, जहां ऐसे दायित्व सौंपे गए हैं। इससे ग्रामीण जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा। साथ ही सरकार के प्रति विश्वास और समर्थन को मजबूती मिलेगी। ज्ञापन सौंपते समय कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें