फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राम प्रहरियों को मिली साइकिल व टाॅर्च

Sun, 09 Feb 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस लाइन भिनगा में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता एसपी घनश्याम चौरसिया ने किया। इस दौरान बेहतर कार्य के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करने के साथ ही ग्राम प्रहरियों को साइकिल व टॉर्च का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में एसपी ने आरआई व थाना प्रभारियों को आवासीय परिसरों, बैरकों में सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को समय से घटनास्थल पर जाकर निस्तारण करें। इस दौरान सीएम डैश बोर्ड के 49 बिंदुओं पर 8 मिनट का प्रेजेंटेशन देते हुए उसकी स्थिति आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों संत रविदास जयंती, शबे बरात, महाशिवरात्रि को देखते हुए बाजार, पार्क व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें। थाना प्रभारी जनसुनवाई करें, आमजन से अच्छा व्यवहार बनाए व सड़क पर अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। इस दौरान आजीवन कारावास सहित अन्य सजा कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डीजीसी केपी सिंह, एडीजीसी पंकज देव गुप्ता, कोर्ट मोहर्रिर मुख्य आरक्षी विष्णु सिंह व महिला आरक्षी एकता पांडेय, पैरोकार सोनवा मोहम्मद शादाब, पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 95 लाख की ठगी व फर्जी आधार कार्ड खुलासे के लिए एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव, मुख्य आरक्षी अवनीश विक्रम सिंह, आरक्षी वीरेंद्र यादव, अभिषेक सिंह, रिषभ गौड़, अभिषेक सिंह व सर्विलांस सेल के आरक्षी चरन सिंह को सम्मानित किया गया। साथ ही 40 ग्राम प्रहरियों को साइकिल व टॉर्च प्रदान किया गया। यहां एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सभी सीओ, आरआई सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें