फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार डाला की टक्कर से दवा लेने जा रही किशोरी की मौत

Sun, 09 Feb 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तेज रफ्तार डाला की टक्कर से दवा लेने जा रही किशोरी की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में रविवार दोपहर तेज रफ्तार डाला की टक्कर से बंगाली गांव निवासी सुहाना (13) की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह दवा लेने जा रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बंगाली गांव में रहने वाले दुर्गेश प्राइवेट काम करते हैं। दोपहर को उनकी बेटी सुहाना पैदल दवा लेने जा रही थी। पावर हाउस चौराहे के पास तेज रफ्तार डाला की टक्कर से किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरोपी चालक वाहन छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और बच्ची को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सुहाना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राहुल दुबे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें