फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी मंत्री विजय मिश्रा को अखिलेश ने किया कैबिनेट से बाहर

Sun, 26 Feb 2017 07:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
व‌िजय म‌िश्रा
विज्ञापन
यूपी के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्रा को रविवार को अखिलेश की कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय मिश्रा 2012 में गाजीपुर सदर सीट से विधायक चुने गए थे। 
विज्ञापन


वह धर्मार्थ कार्य विभाग से स्वतंत्र प्रभार से राज्यमंत्री थे। सपा ने इस बार उनका टिकट काट दिया था। टिकट न मिलने पर उन्होंने सपा से बगावत कर दी थी। 

पूर्वांचल की राजनीति का बड़ा नाम और गाजीपुर सीट से विधायक विजय मिश्रा अखिलेश यादव के करीबी माने जाते थे। सपा  ने उनका टिकट काट दिया था इस फैसले से उनमें नाराजगी थी। 

16 फरवरी को उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें बर्खास्त करने के ल‌िए राज्यपाल को पत्र लिखा था। राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें