फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ऊपर दर्ज रेप के मामले में गिरफ्तारी देने पहुंचे आईपीएस अमिताभ ठाकुर

Sun, 26 Feb 2017 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पत्नी नूतन ठाकुर के साथ ग‌िरफ्तारी देने पहुंचे अम‌िताभ ठाकुर
विज्ञापन
आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर रविवार को अपने ऊपर दर्ज रेप के मामले में गिरफ्तारी देने एसएसपी ऑफिस पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ उनकी सोशल एक्टिविस्ट पत्नी नूतन ठाकुर भी मौजूद रहीं। अमिताभ ने बताया, डेढ़ साल पहले मुझ पर और मेरी पत्नी पर राजनीतिक दवाब में रेप का मुकदमा लिखवाया गया। अभी तक इस मामले में कोई तफ्तीश नहीं हुई है। मैं अपनी पत्नी के साथ यहां ये कहने आए थे क‌ि हम दोषी हैं तो गिरफ्तार किया जाए और अगर निर्दोष हैं तो मामला खत्म किया जाए।

उन्होंने बताया क‌ि एसएसपी ने कहा है क‌ि एक महीने में तफ्तीश करके फैसला करेंगी। एसएसपी ने कहा है क‌ि सीओ गोमतीनगर के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने कहा, एसएसपी की बात से संतुष्ट होकर हम वापस जा रहे हैं। अगर एक महीने बाद भी न्याय नहीं मिला तो फिर यहां आएंगे और डीजीपी के पास भी जाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि अमिताभ ठाकुर पर गाजियाबाद की एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में उन पर गोमतीनगर थाने में 13 जुलाई 2015 को गोमतीनगर थाने में केस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें