लखनऊ। विजय और आलोक ने अपने मुकाबले जीतते हुए आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। विजय ने राजेश सिंह को 7-5, 6-4 और आलोक ने जय मिश्रा को 6-2, 6-3 से पराजित किया।
विजयंत खंड स्थित टेनिस एरीना में आयोजित प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों के तहत गोविंद प्रसाद मौर्य ने सुधांशु अग्रवाल को 6-1, 6-1, विश्वास वर्मा ने राजेश सहाय को 6-0, 6-0, अजीत कुमार दुबे ने पियूष कुमार कुसुमवाल को 6-1, 6-0, राजीव दीक्षित ने अनिंद्य सेनगुप्ता को 6-1, 6-2, निर्भय सिंह सोन ने सोनू किशोर को 6-0, 6-0 से हराया। सिलास मिन्ज को अनुज सक्सेना के खिलाफ वॉकओवर मिला।
पुष्पेंद्र शर्मा को वैभव तिवारी के खिलाफ वॉकओवर मिला। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों के तहत मनोज कुमार ने सुधीर कुमार को 6-0, 3-0, सूरज कश्यप ने जसदीप सिंह को 6-3, 7-5, भरत दुबे ने नरेंद्र तडीगोपूला को 6-0, 6-0, रचित रस्तोगी ने आशीष कुमार सिंह को 6-4, 6-2, अवनीत नारायण ने स्नेहा बेहरा को 6-3, 6-0, हितेश कुमार ने सैफ इकबाल को 6-4, 6-3, हसमत अली ने श्रीकांत कुमार को 6-4, 6-2 और स्वर्णदीप सिंह ने अभिषेक सिंह वर्मा को 6-0, 6-0 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में हुए मैच के दाैरान एक्शन में खिलाड़ी।