फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानमंडल सत्र संक्षिप्त रहने की संभावना, 18 दिसंबर से होगी शुरुआत

Wed, 12 Dec 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र संक्षिप्त रहने की संभावना है। 18 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र के लिए विधानसभा की ओर से फिलहाल चार दिन का कार्यक्रम सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सत्र के पहले दिन 18 दिसंबर को भाजपा विधायक राम कुमार वर्मा के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसके बाद कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। दूसरे दिन बुधवार को अध्यादेशों, अधिसूचनाओं व नियमों को सदन के पटल पर रखने जैसे औपचारिक कार्य निपटाए जाएंगे।

यदि कोई विधेयक फिर से सदन के पटल पर रखने की जरूरत होगी तो उसे रखा जाएगा। 12.20 बजे वित्त मंत्री 2018-19 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके बाद अन्य प्रस्तावित कार्य लिए जाएंगे। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


मांगों पर विचार व पारित करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा अन्य विधायी कार्य होंगे। चौथे दिन 21 दिसंबर को शुक्रवार को विधायी कार्य होंगे। आधे दिन को असरकारी दिवस के रूप में लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें