उन्होंने कहा कि इस गिरोह ने हमीरपुर के एक कोर्ट से 25 करोड़ रुपये के चेक बाउंस होने की कूटरचित नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। यही नहीं एक विधायक पर भी हमले के मामले को तूल देकर मेरी व पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश की गई लेकिन जांच में यह मामला झूठा पाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है, जिसमें उनको मंत्री बनाया जा सकता है। इसलिए उनको बदनाम करने की साजिश की जा रही है।