फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में शव को 108 एंबुलेंस से ले जाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में सांस की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज की मौत के बाद शव ले जाने को लेकर अव्यवस्था सामने आई। परिजन शव को गोद में उठाकर अस्पताल से निकलने लगे। कर्मचारियों ने रोका तो कुछ देर बाद शव सरकारी एंबुलेंस में रखकर ले जाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव वाहन की मांग नहीं की थी। कर्मचारियों ने बाइक से शव ले जाने पर आपत्ति जताई तो परिजन उसे गोद में लेकर चलने लगे। इसी बीच यूरोलॉजी विभाग के पास शव वाहन खड़ा होने का दावा परिवारीजनों ने किया था। बाद में शव सरकारी एंबुलेंस से ले जाया गया। हालांकि, 108 एंबुलेंस का इस्तेमाल शव ले जाने के लिए अनुमन्य नहीं है। ऐसे में एंबुलेंस से शव ले जाने का मामला चर्चा में है।
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि परिजन मरीज को सरकारी एंबुलेंस से लाए थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें