लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अपार्टमेंट निवासी दंपती का किसी ने नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। फिर आरोपी ने दंपती को वीडियो भेजकर छह करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
वृद्धा ने बताया कि 11 फरवरी को रात करीब 11 बजे उनके बेटे और बहू के पास अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें छह करोड़ रुपये लेकर गोमतीनगर पहुंचने की बात लिखी थी। रंगदारी देने से मना करने पर आरोपी ने उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसी नंबर से बहू और बेटे के पास वीडियो आया, जिसमें दोनों बाथरूम में नहाते दिख रहे थे। बेटे ने बाथरूम की फाल्स सीलिंग को ध्यान से देखा तो एक सुराख दिखा। आरोप है कि अज्ञात युवक कॉल कर रंगदारी मांग रहा है। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक जिस नंबर से दंपती को मैसेज और वीडियो भेजा गया है, उसकी जांच की जा रही है।