फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक बिल के बाद अब राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी सरकार : विश्व हिंदू परिषद

Thu, 01 Aug 2019 08:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रचारक पुरुषोत्तम नारायण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य संघ के वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने अयोध्या में कहा कि केंद्र सरकार जिस प्रकार मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से मुक्ति दिलाने में देश के सर्वोच्च सदनों में कानून बनवाने हेतु सफल हुई। ठीक उसी प्रकार देश ही नहीं विदेशों में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं के धार्मिक श्रद्धा के केंद्र श्रीराम जन्मभूमि को भी मुक्त कराकर भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के साथ जम्मू-कश्मीर की गंभीर समस्याओं के समाधान में अवश्य सफल होगी, ऐसा विश्वास हिंदुओं जगा है।

विज्ञापन


विहिप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास के मंत्र को आत्मसात करते हुए केंद्र सरकार ने तीन तलाक जैसी मुस्लिम समुदाय में व्याप्त कुप्रथा को समाप्त करने मे जो सफलता अर्जित की है, उसके लिए बधाई। हिंदुओं में राममंदिर निर्माण को लेकर सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा दो अगस्त से सर्वोच्च न्यायालय मंदिर विषय पर नियमित सुनवाई की बात कर रही हम न्यायालय का सम्मान करते हैं परंतु कब तक? श्रीराम मंदिर निर्माण तीन तलाक से बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा, सत्तर वर्षों की कानूनी दांव-पेंच में हिंदुओं के आराध्य कब तक कपड़े के मंदिर मे विराजमान रहकर धूप, गर्मी, बरसात और ठंडक को सहन करते रहेंगे। अब शीघ्र समाधान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में शिक्षा और रोजगार के अवसर निर्माण करे सरकार

उन्होंने केंद्र सरकार तथा जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से अपील करते हुए कहा कि जम्मू में शिक्षा और रोजगार के अवसर निर्माण करें, जिससे हिंदुओं का पलायन जम्मू से रुक सके। जम्मू के जंगलों की सरकारी भूमि का परिसीमन और जांच कराकर अवैध बस्तियों को खाली करा कर घुसपैठियों को खदेड़ा जाय।

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि तीन तलाक बिल बड़ी उपलब्धि है। अब इसी तरह सरकार को राममंदिर निर्माण की दिशा में भी कार्य करना चाहिए, अब देरी बर्दाश्त नहीं है, रामलला को कैद से आजादी मिलनी ही चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें