विश्व हिंदू परिषद ने इस बार 22 अप्रैल के तय मुहूर्त पर 84 कोसी परिक्रमा में लाखों का हिंदुओं को शामिल कराने का एलान किया है। इसके लिए मार्च से विभिन्न जिलों के पड़ावों से लेकर शहर, कस्बों व गांवों में साधु-संतों के कार्यक्रम के जरिए लोगों को जागरूक करने की योजना है।
हालांकि इस परिक्रमा को हर साल निकालने वाले महंत गयादास विहिप से दूर हैं, और इसे राजनीतिकरण मानते हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अभी अंजान बना हुआ है।
विहिप पदाधिकारियों ने कारसेवकपुरम में मंगलवार को बैठक कर कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने के लिये संगठन में अलग आयाम बनाने की घोषणा की। इसकी कमान धर्म जागरूकता विभाग के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया का कार्यक्रम भी जल्द तय हो सकता है।