फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव चिकित्सा की तरह ही पशु चिकित्सा भी जरूरी : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
मेले में गोवंश को तिलक लगाते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
गनियार में शनिवार को शुरू हुए मंडल स्तरीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गोवंश और घोड़ों की उन्नत किस्में देखकर पशुपालकों के परिश्रम की सराहना की। शुभारंभ करने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि मानव चिकित्सा की ही तरह किसानों के पालतू पशुओं के लिए पशु चिकित्सा भी आवश्यक है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने पशुपालन निदेशक राजेंद्र प्रसाद को मोहनलालगंज तहसील समेत राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में हर एक किसान के पशु की स्वास्थ्य जांच कराकर बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ने पशुपालन विभाग की पशुधन की सावधानियां और उपचार से जुड़ी पुस्तक का भी विमोचन किया। इस मौके पर विधायक अमरेश कुमार, सीवीओ सुरेश कुमार, कुलदीप द्विवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, अजय पांडेय, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अशोक तिवारी, नागेश्वर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाम का किया जिक्र : कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संबोधन में रास्ते में जाम की समस्या का जिक्र किया। कार्यक्रम से लौटते समय डिप्टी सीएम को जाम से बचाने के लिए पुलिस को जगह-जगह ट्रैफिक रोकना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें