फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्या करने आया था व्यापारी की, गोली मार दी किसी और को

Sun, 01 Mar 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती संदीप कुमार।
विज्ञापन
महिलाबाद। संडीला से घर आ रहे माल के पारा भदराही निवासी संदीप कुमार (36) को शुक्रवार रात 11 बजे गहदो माल रोड पर गोली मार दी गई। गोली उनकी कमर में लगी। छानबीन में पता चला कि गहदो निवासी अनुभव सिंह ने उन्हें गोली मारी थी। आरोपी अपने गांव के गल्ला व्यापारी अमित साहू की हत्या करना चाहता था। धोखे से संदीप पर गोली चला दी।
विज्ञापन


एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक संदीप ने हेलमेट लगा रखा था। अंधेरे में पहचान न पाने के कारण अनुभव ने अमित समझकर संदीप पर गोली चला दी। संदीप के मुताबिक उन्हें लगा कि किसी ने पत्थर चलाया है। घर पहुंचने पर परिजनों ने खून बहता देख उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्हें गोली लगने की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

संदीप की पत्नी मानसी ने बताया कि उनके पति संडीला में आइस्क्रीम फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं। ड्यूटी खत्म करके रात 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। गहदो बाजार पार करने पर अनुभव सिंह ने संदीप को बाइक रोकने का इशारा किया। बाइक न रोकने पर शराब ठेके के पास आरोपी ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ के दाएं तरफ लगी। संदीप ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


n आरोपी ने फोन कर व्यापारी को दी धमकी तो खुला राज : इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि अमित साहू और अनुभव सिंह में रंजिश है। इसी कारण अनुभव घात लगाकर बैठा था। उसने अमित को फोन पर धमकी दी थी कि तुम्हारे धोखे में किसी और को गोली मार दी। अगर मिल गए तो छोड़ेंगे नहीं। इसके बाद हमलावर के बारे में पुलिस को पता चला। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी निजी अस्पताल में काम करता है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें