स्नातक में नव प्रवेशित छात्रों के अखिलेखों का सत्यापन आज
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को स्नातक में सत्र 2025-26 के तहत नव प्रवेशित विद्यार्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन दो अगस्त को होगा। छात्रों को अपने प्रोविजनल लेटर के साथ पहुंचना होगा।
इस दौरान विद्यार्थी अपने मूल अभिलेखों सहित चरित्र प्रमाण पत्र, टीसी और उसकी एक स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति के साथ जाना होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि शनिवार को बीबीए, बीबीए टूरिज्म, बीसीए, डीफॉर्मा, बीकॉम एनईपी, बीकॉम आनर्स और बीवॉक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बुलाया गया है। प्रो. अनित्य ने बताया कि छात्रों को अलग-अलग र्कोसों के विभाग में सुबह 10 बजे पहुंचना होगा। यहां काउंसिलिंग के अपने मूल प्रपत्र दिखाने होंगे।