फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से 15 दिन मटियारी फ्लाईओवर से नहीं गुजरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी और अयोध्या के बीच सुगम यातायात व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले मटियारी फ्लाईओवर के कुछ सस्पेंशन ढीले हो गए हैं। इन्हें सही करने के लिए रविवार से 15 दिनों के लिए फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दोनों ओर की सर्विस लाइन से वाहनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि फ्लाईओवर के ढीले हुए सस्पेंशन को दुरुस्त करना बहुत जरूरी हो गया है। इस काम में देरी पर फ्लाईओवर को नुकसान हो सकता है। काम के चलते फ्लाईओवर के बाईं तरफ के मार्ग को 16 फरवरी से तीन मार्च तक और दाहिने तरफ के मार्ग को चार मार्च से 19 मार्च तक बंद रखा जाएगा। ऐसे में बाईं ओर का काम शुरू होने से कमता व चिनहट तिराहे से बाराबंकी/अयोध्या की ओर जाने वाला यातायात फ्लाईओवर पर बंद रहेगा। इसे फ्लाईओवर के नीचे से गुजारा जाएगा। फ्लाईओवर पर दाहिनी तरफ काम होने के समय बाराबंकी-अयोध्या से लखनऊ की ओर आने वाला ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। यह भी फ्लाईओवर के नीचे से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें