फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांड से टकराकर शव वाहन पलटा, 11 घायल

Mon, 14 Oct 2024 06:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में सोमवार तड़के सांड से टकराकर लाश वाहन पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। तीन लोगों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हुसैनगंज के लालकुंआ निवासी लाड़ले अपने रिश्तेदार बाराबंकी के सुबेहा के रहने वाले साजिद (58) का शव वाहन से लेकर अमेठी जिले के शुक्ल बाजार जा रहे थे। तड़के साढ़े तीन बजे सुल्तानपुर हाईवे पर रहमतनगर गांव के पास सांड से टकराकर शव वाहन पलट गया। चीख-पुकार सुनकर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी और ग्रामीण मदद के लिए जुट गए। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि सात दिन पहले साजिद को दिल का दौरा पड़ा था। ठाकुरगंज के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बस में सवार कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। उन्होंने बस में शव होने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
लालकुआं निवासी शफीक (35), जमिला बानो (55), मो. आहद (7), शबीना (50), जुल्फिकार (45), मो. फैजल (27) , बदुरु निशा (40) ,अमीन बानो (20), शफीक हाशमी (35), शेहर बानो (21) , फैसन (14) घायल हो गए। सीएचसी से लाड़ले, शफीक और जमिला बानो को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें