होलिका में आग लगने के साथ मौसम ने करवट क्या ली, खुदरा मंडी में सब्जियां महंगी हो गईं। भिंडी-परवल की कीमत दोगुनी हो गई तो आलू, लौकी, कद्दू के दाम 3 से 10 रुपये तक चढ़ गए।
टमाटर की कीमत पर सबसे कम असर पड़ा है। पत्रकारपुरम स्थित खुदरा सब्जी मंडी के दुकानदार लालमन ने बताया कि सबसे अधिक असर गोमतीनगर पर पड़ा है।
जो परवल होली पर 80-100 पये किलो में बिका, अब 180-200 रुपये में बेचना पड़ रहा है। इसी तरह 40-50 रुपये किलो में बिक रही भिंडी अब 80-90 रुपये में मिल रही है। लौकी के दाम 20 से 30 रुपये किलो हो गए हैं।
डालीगंज के कारोबारी मुन्ना ने बताया कि आलू 3 से 5 रुपये तक महंगा हुआ है। होली से पहले यह 10-12 रुपये किलो था, जो अब 14-16 हो गया।
नवरात्र तक और बढ़ेंगे दाम
- फोटो : डेमो
वहीं, 25-30 रुपये किलो में मिल रही तोरई अब 30-40 रुपये में मिल रही है। हालांकि गोमतीनगर की तुलना में डालीगंज मंडी में सब्जी कम महंगी है। वहां तोरई 50-60 रुपये किलो में बिक रही है।
होली के बाद सब्जियों के दाम चढ़ने का मुख्य कारण स्थानीय इलाकों से पुरानी फसल की आने वाली सब्जियां खत्म होना है। एचएएल के दुकानदार अशरफ ने बताया कि थोक मंडियों में सब्जी की आवक घटने से किसान एवं आढ़ती ने कीमत बढ़ाना शुरू कर दिया है।
नई फसल की लौकी, तोरई, कद्दू, भिंडी आने के बाद ही कीमत कम होगी। खुदरा दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र तक सब्जियां और महंगी होंगी।
पढ़ें, सब्जियों के रेट
डेमो
वजह यह है कि लखनऊ के आसपास के जिलों से आने वाली सब्जी की पैदावार कम से कम तीन महीने में खत्म हो जाएगी। ऐसे में दूसरे राज्यों से सब्जियां आएंगी जिसकी लागत अधिक होगी।
मंडी के रेट
सब्जी 20 फरवरी 7 मार्च
परवल 80-100 180-200
भिंडी 40-50 80-90
तोरई 30-40 50-60
बैंगन 25-30 40-50
आलू 10-12 15-16
टमाटर 15-20 20-30
लौकी 20 30
कद्दू 20 30