फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: इंदिरानगर में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, दूसरी मंजिल से नीचे फेंका शव

Thu, 09 Sep 2021 12:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

महिला के भाई दिलीप ने तहरीर में आरोप लगाया कि नया बेड, सोने की चेन व बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन
लखनऊ न्यूज- सब्जी विक्रेता ने पत्नी की हत्या की - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरानगर इलाके में घरेलू विवाद में विनीत यादव ने मंगलवार देर रात पत्नी शशि यादव की गला घोंटकर हत्या की और शव दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शशि का मायका बाराबंकी के सरैया में हैं। वह एक दिन पहले ही मायके से लौटी थी। विनीत पुराने बेड को बदलकर नया देने की मांग कर रहा था। जबकि शशि विरोध कर रही थी।

महिला के भाई दिलीप ने तहरीर में आरोप लगाया कि नया बेड, सोने की चेन व बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन


इंदिरानगर थाने के प्रभारी निरीक्षक डॉ. रामफल प्रजापति के मुताबिक, श्यामनगर फेज-2 निवासी सब्जी विक्रेता विनीत मंगलवार देर रात शराब पीकर घर पहुंचा।

इसे लेकर शशि से झगड़ा शुरू हो गया। दंपती में कहासुनी देर रात तीन बजे तक चलती रही। इसके बाद विनीत ने शशि का गला घोंटकर मार डाला और शव दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल विनीत को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि शराब की लत के चलते विनीत का शशि से अक्सर विवाद होता था।

मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। दंपती के दो बेटे गौरीशंकर व कन्हैया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें