केजीएमयू ने पर्यावरण संरक्षण की एक नई मुहिम ‘नो कार, बुधवार’ शुरू की। इसके तहत वीसी डॉ. एमएलबी भट्ट ने अन्य प्रोफेसरों के साथ परिसर में साइकिल चलाई और तय किया कि हफ्ते में एक दिन सभी डॉक्टर साइकिल से आएंगे।
कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि मरीजों की सेहत को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम किया जा रहा है। यहां आने वाले ज्यादातर लोग कार, बाइक आदि से आते हैं।
यदि सप्ताह में एक दिन लोग साइकिल से आए तो पर्यावरण संरक्षण को काफी बल मिलेगा। इसी को ध्यान में रखकर हर बुधवार को साइकिल से कार्यालय आने का फैसला लिया है।