फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर दरोगा को 'ज्ञान' देने लगे वरुण गांधी

Thu, 08 May 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी वरुण का कहना है कि वह अपनी जीत के प्रति शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं।
विज्ञापन


सुल्तानपुर शहर के जीआईसी में हो रहे मतदान का बुधवार दोपहर जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने कहा कि वे अपनी जीत के प्रति शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं।

उन्होंने केशकुमारी राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में वोटरों को परेशान करने की शिकायत पर दारोगा को फटकार लगाई। वरुण गांधी ने दारोगा को सिर्फ सिक्योरिटी की ही जिम्मेदारी देखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

दरोगा को लगाई फटकार

बुधवार दोपहर ठीक 12.15 बजे भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी शहर के केशकुमारी राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे।

उन्होंने यहां बने सभी बूथों का निरीक्षण किया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने वरुण गांधी को बताया कि कॉलेज के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दारोगा हरेंद्र कुमार त्यागी वोटरों को परेशान कर रहा है।

जिस पर वरुण गांधी सीधे दारोगा के पास पहुंच गए। उन्होंने दारोगा से पूछा कि वे मतदाताओं को क्यों परेशान कर रहे हैं। दारोगा ने कहा कि वोटरों को बूथ तक लेकर आया जा रहा है। इस पर उन्होंने दारोगा से कहा कि आप वोटरों को परेशान न करें और उन्हें बूथ तक आने दें।
विज्ञापन

वोटर को अपना काम करने दें

दारोगा हरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि मैं अधिकारी से बात करता हूं। इस पर वरुण गांधी ने नाराजगी जताते हुए कहा, देखिए आपकी जिम्मेदारी सिर्फ सिक्योरिटी की है।

कौन वोटर कैसे आ रहा है, यह आपकी जिम्मेदारी नहीं है। मैं यहां से प्रत्याशी हूं।

यहां के बाद वरुण गांधी दीवानी न्यायालय चौराहा, गोलाघाट चौराहा, बस स्टेशन होते हुए 12.24 बजे जीआईसी में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने यहां बने सभी बूथों का निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें