कुछ लोग कहते हैं पंडित नेहरू ने देश के लिए क्या किया। पंडित नेहरू ने देश की आजादी के लिए साढ़े पंद्रह साल जेल में बिताए थे। परिवार की दृष्टि से यह कोई छोटा त्याग नहीं है। ये बातें भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
वरुण गांधी यहां संगीत नाटक एकेडमी के संत गाडगे सभागार में मीडिया नेस्ट सोसायटी और सिटीजन फोरम के यूथ कॉनक्लेव में आइडियाज फॉर न्यू इंडिया विषय पर बोल रहे थे।
बीजेपी सांसद ने कहा, 'पहले प्रधानमंत्री ने त्याग किया, परिवार को छोड़ा और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। साथ ही उन्होंने कहा, 'पहले के नेता सौ-सौ किताबें पढ़ते थे, उनमें विचार शक्ति थी। आज कोई 10 नेताओं के नाम बता दे, जो कृषि, श्रम या विदेश नीति पर सोच रखते हों।
मेरे नाम के आगे गांधी है इसलिए आप मुझे सुनने आए हैं
वरुण गांधी
- फोटो : amar ujala
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'लोग कहते हैं पंडित नेहरू बहुत आसानी से प्रधानमंत्री बन गए उन्होंने राजा की तरह जीवन जिया। अगर कल को कोई मुझसे कहे कि 15 साल जेल में बिताने के बाद मैं तुम्हें एक ऊंची पोस्ट दूंगा तो मैं कहूंगा, माफ करो। 15 साल एक लंबा वक्त है जो किसी भी व्यक्ति को तोड़ सकता है।'
वरूण ने कहा, 'मेरे नाम के आगे गांधी है, इसलिए यहां हूं, यदि मेरे नाम के आगे तिवारी, सिंह, प्रसाद या कुछ और लगा होता को कौन सुनने आता ? उन्होंने कहा, वास्तव में राजनीति का मतलब चुनाव हारना-जीतना नहीं, उसूलों की लड़ाई लड़ना है।'