भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी ने सपा सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
गांधी ने कहा, ‘यूपी सरकार ने मेरी सुरक्षा को खतरे का तर्क देते हुए फतेहपुर सीकरी की रैली की अनुमति रद्द की है, पर मेरी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
अगर सरकार मेरी सुरक्षा के खतरे का तर्क दे रही है तो उसे यह भी बताना चाहिए कि उसने इसकी जानकारी हमें क्यों नहीं दी। सुरक्षा की भी कोई व्यवस्था नहीं की। इसलिए यह तर्क बेहूदा व निराधार है।’ सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
वरुण ने कहा कि रैली को मिल रहे समर्थन से घबराकर सरकार ने यह कदम उठाया है, पर उसका मकसद पूरा नहीं होगा।
जनता को पता चल गया है कि सपा सरकार सिर्फ सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाकर अपना स्वार्थ साधती है। इसलिए इस बार हिंदू या मुसलमानों में कोई भी उनके बहकावे में आने वाला नहीं है।
प्रदेश सरकार हमारी चाहे जितनी रैलियां रद्द करा दे, पर प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव में सपा को पराजित करके ही मानेगी।