मो. शाहिद स्टेडियम में खेले गए मैच के दाैरान गेंद के लिए भागते खिलाड़ी।
लखनऊ। वाराणसी ने प्रयागराज मंंडल को आसान मुकाबले में 3-1 से हराते हुए राज्य हॉकी छात्रावास की चयन प्रतियोगिता जीत ली। पदमश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही वाराणसी मंडल के खिलाड़ी हावी हो गए। खेल के 18वें मिनट में रोहित पाल ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
मध्यांतर से ठीक बाद मोहित साथ ने गोल करते हुए वाराणसी को 2-0 से आगे कर दिया। इस दौरान खेल के 54वें मिनट में अजय गौड़ ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए वाराणसी को 3-0 से बढ़त दिलाई। तीन गोल से पिछड़ने वाली प्रयागराज ने आखिरी मिनटों में गोल के लिए झड़ी लगा दी। खेल के 59वें मिनट में अजय गौड़ ने वाराणसी की रक्षापंक्ति को भेदते हुए अंतर को 1-3 से कम किया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह वाराणसी ने 3-1 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और यूपी हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।