लखनऊ। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को सुधार कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। बनी उपकेंद्र के तहत सराय शहजादी, अंबेडकरनगर, शिवपुरा, ममता कॉलोनी, रामदीन खेड़ा, नारायण खेड़ा और कटी बगिया चौराहे के आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के विकासखंड चार व पांच, ग्वारी गांव और विराम खंड एक और दो में सुबह 10:30 से शाम 4 बजे के बीच बिजली बंद की जाएगी। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर एक उपकेंद्र के पटेलपुरम, सुलभ आवास सेक्टर एक, कावेरी अपार्टमेंट की दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। एचएएल उपकेंद्र से इंदिरानगर के ए से डी ब्लॉक तक, भू्तनाथ मार्केट, नीलगिरी की बिजली सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बंद होगी। पाल तिराहा राजाजीपुरम उपकेंद्र के न्यू कैम्पवेल रोड, शेखपुरा हबीबपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक 33 केवी कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी।