फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मेरठ-लखनऊ वंदे भारत फरवरी में 13 दिन के लिए निरस्त, बरेली से काशीपुर के लिए दौड़ेगी डेमू

Mon, 30 Dec 2024 09:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। ये ट्रेन 13 दिनों के लिए निरस्त रहेगी। वहीं, नए साल में बरेली सिटी- काशीपुर के बीच डेमू ट्रेन दौड़ेगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22490/89 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। घाटे में चल रही इस ट्रेन को लखनऊ से अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार देते हुए रेलवे ने समय सारिणी भी जारी कर दी थी। जनवरी के पहले सप्ताह से इसका संचालन वाराणसी तक होना था, लेकिन अब तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इस बीच रेलवे ने इस ट्रेन को सात से 19 फरवरी तक निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन


नए साल में बरेली सिटी-काशीपुर के बीच दौड़ेगी डेमू
बरेली। बरेली-काशीपुर के बीच यात्रियों के दबाव के मद्देनजर एक जनवरी से इज्जतनगर मंडल 05401/05402 अनारक्षित डेमू विशेष ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। इससे इस रेलखंड की अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा।

05401 बरेली सिटी-काशीपुर विशेष ट्रेन बरेली सिटी से सुबह 7:45 बजे रवाना होने के बाद इज्जतनगर, दोहना, भोजीपुरा, अटामांडा, देवरनियां, रिछा रोड, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर, लालकुआं, रुद्रपुर सिडकुल, गूलरभोज, बेरिया दौलत हाल्ट, बाजपुर, सरकारा हाल्ट होते हुए दोपहर 12:30 बजे काशीपुर पहुंचेगी। वापसी में 05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू विशेष ट्रेन काशीपुर से दोपहर 13:35 बजे रवाना होने के बाद उसी रूट से होते हुए शाम 5:45 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें