फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहारनपुर के लिए पटरी पर दौड़ी वंदे भारत

विज्ञापन
गोमतीनगर स्टेशन से चलने को तैयार नई वंदेभारत एवं यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से चलने वाली सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से नियमित रूप से शुरू हो गया। आठ कोच वाली यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। पहले दिन ट्रेन प्लेटफार्म नंबर छह से यह ट्रेन 221 यात्रियों को लेकर सहारनपुर के लिए रवाना हुई। यात्रियों में खासा उत्साह भी रहा दिखा। सहारनपुर और नैमिषधाम (सीतापुर) जाने वालों के लिए भी यह ट्रेन उपयोगी होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 26504 गोमतीनगर स्टेशन से अपराह्न 3:10 बजे छूटी और डालीगंज, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रूड़की होते हुए रात 11:50 बजे सहारनपुर पहुंची। वापसी में यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 26503) सहारनपुर से सुबह 5.05 बजे चलकर दोपहर 2:05 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

ये है किराया

चेयरकार में गोमतीनगर से सहारनपुर तक का किराया 1,460 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2,685 रुपये है। सहारनपुर से गोमतीनगर तक चेयरकार का किराया 1,530 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2,750 रुपये है। लखनऊ से सीतापुर के बीच 80 किमी दूरी यह ट्रेन 1:05 मिनट में तय करेगी। सीतापुर के लिए चेयरकार में 495 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 930 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्टेशन से चलने को तैयार नई वंदेभारत एवं यात्री।- फोटो : अमर उजाला

Next
AU ऐप में पढ़ें