फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमीनाबाद घंटाघर पार्क के पास नई पार्किंग शुरू

विज्ञापन
अमीनाबाद में शुरू हुई नई पार्किंग। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए अमीनाबाद के घंटाघर पार्क में मंगलवार को खुली पार्किंग शुरू हो गई। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने पार्किंग का लोकार्पण किया। महापौर सुषमा खर्कवाल भी इस मौके पर मौजूद रहीं। यहां 200 दो पहिया और 35 चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।

अमीनाबाद बाजार में पार्किंग की कमी का मुद्दा अमर उजाला ने बीते दिनों प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन जागा। प्रभारी मंत्री ने भी मौके का दौरा कर घंटाघर पार्क की खाली जमीन पर खुली पार्किंग बनाने के लिए कहा था। इसके लिए अवस्थापना निधि में बजट पास किया गया, जिसके बाद अब यह चालू हो गया है। नगर निगम जोन-एक के अधिकारी और निगम के पार्किंग प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इस पार्किंग में 235 वाहनों की क्षमता है। यहां 200 दोपहिया वाहन और 35 चार पहिया वाहन आसानी से खड़े हो सकते हैं। इस पार्किंग के शुरू होने से अमीनाबाद बाजार में वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था और जाम की समस्या कम होगी। लोगों को वाहनों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय पार्षद ने भी पार्किंग शुरू होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन






और भी नई पार्किंग शुरू होंगी



पार्किंग प्रभारी ने बताया कि शहर में करीब 70 खुली पार्किंग शुरू करने की तैयारी है। इनमें अमीनाबाद की दो और पार्किग शामिल हैं। एक रामाबुक डिपो के सामने और एक झंडे वाला पार्क में बने शेल्टर होम के पास की है। इनके शुरू होने के बाद जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें