फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो क्विंटल मांस ले जा रही वैन पकड़ी, चालक को पीटा

विज्ञापन
दो क्विंटल मांस ले जा रही वैन पकड़ी, चालक को पीटा
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों ने दो क्विंटल मांस ले जा रही वैन को रोक लिया। संगठन के सदस्यों ने चालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मांस गोवंशीय पशु का होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने संगठन के सदस्य की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद मांस को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

रूसेना गांव निवासी विहिप कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे संगठन के कार्य से रहीमाबाद जा रहे थे। सूचना मिली कि एक वैन में बोरियों में प्रतिबंधित मांस भरकर मलिहाबाद से संडीला के टिकरा बरार ले जाया जा रहा है। वैन के रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गुजरने की जानकारी पर वह संगठन के अन्य सदस्यों के साथ वहां पहुंच गए। वैन को रुकवाया। वैन के आगे बाइक से चल रहे रिजवान और इस्लामू भाग निकले। संगठन के सदस्यों ने वैन की तलाशी ली तो दो बोरियों में मांस मिला। इसके बाद सदस्यों ने चालक संडीला के टिकरा बरार निवासी मोहम्मद फैजूल की पिटाई कर दी।

सूचना पर एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर अरुण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में फैजूल ने बताया कि वह मांस मलिहाबाद निवासी इरशाद से खरीदकर लाया था। एसीपी के मुताबिक, भूपेंद्र की तहरीर पर फैजूल, इरशाद, रिजवान और इस्लामू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद मांस का नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है। आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। मलिहाबाद के चौधराना में पुलिस ने दबिश देकर गोश्त काटने के उपकरण और 12 भैंसें बरामद की हैं। आरोपी इरशाद और इस्लामू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें