फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस को देख दूसरी मंजिल से कूदा फायरिंग का आरोपी, घायल

विज्ञापन
पुलिस को देख दूसरी मंजिल से कूदा फायरिंग का आरोपी, घायल
विज्ञापन
गुड़ंबा। बीटेक छात्र पर फायरिंग के मामले में भागा चल रहा आरोपी राहुल सोमवार दोपहर पुलिस को देखकर दूसरी मंजिल से पड़ोसी की छत पर कूद गया। उसके सिर और पैर में चोटें आईं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास शनिवार देर रात बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र आयाज इमाम खान पर फायरिंग की गई थी। उन्हें चार गोलियां लगी थीं। आरोपियों ने उन पर सुतली बम भी फेंके थे। गुडंबा पुलिस ने आयाज की तहरीर पर अभिषेक ठाकुर, राशिद जमाल, सोहैल, राहुल, नफीस, अब्दुल्लाह और दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार दोपहर पुलिस टीम राहुल की तलाश में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास स्थित गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। पुलिस को देखकर राहुल दूसरी मंजिल से पड़ोसी की छत पर कूद गया। यह देखकर मकान मालिक ने 112 नंबर पर कॉल कर एक युवक के आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी-112 की टीम को राहुल का मोबाइल मिला। पता चला कि छत से कूदने वाला युवक फायरिंग के मामले में वांछित राहुल है। एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि राहुल की हालत सामान्य है। उसका इलाज चल रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें