हजरतगंज में शुरू की गई वैले पार्किंग।
लखनऊ। हजरतगंज में अवैध पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए एलडीए ने वैले पार्किंग की सुविधा शुरू की है। इसके लिए निजी कंपनी को ठेका दिया है, जो हजरतगंज चौराहे से पीएमजी ऑफिस तक छह स्थानों पर वैले पार्किंग की सुविधा देगी।
कंपनी के प्रतिनिधि अभिषेक दुबे ने बताया कि अदा शोरूम, रॉयल कैफे, साहू सिनेमा, कैथेड्रल के स्कूल के सामने सड़क के दूसरी ओर, मार्क्स मैन और लुइस फिलिप शोरूम के सामने यह सुविधा मिलेगी। कंपनी के कर्मचारी यहां से गाड़ी पार्किंग के लिए ले जाएंगे और जब वाहन स्वामी कहेगा तब गाड़ी पार्किंग से वापस लाकर देंगे। इस सुविधा के एवज में प्रति वाहन 140 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसमें गाड़ी की दो घंटे की पार्किंग का शुल्क भी शामिल रहेगा।