फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 22 दिन में 66,210 लोगों को लगाए गए टीके

विज्ञापन
25-रायबरेली में मंगलवार को आईएमए भवन में कोविड टीका लगाती नर्स। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। एक जून से टीकाकरण में काफी तेजी आई है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में टीकाकरण शुरू होने के बाद मात्र 22 दिन में 66,210 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें 39823 पुरुष और 26,482 महिला शामिल हैं। मंगलवार को शहर में 1270 लोगों को लगे टीकाकरण हुआ। इसमें 247 वरिष्ठ लोग भी शामिल हैं। आगामी एक जुलाई से टीकाकरण में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि बीती एक जून से अब तक जिले में 66,210 लोगों में टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है। इसमें 39823 पुरुष और 26,482 महिला शामिल हैं। 22 दिनों में महिलाओं में टीकाकरण का प्रतिशत काफी बढ़ा है। बताया कि मंगलवार को जिले में 1270 लोगों में टीकाकरण किया गया। टीम ने जिला कारागार में 100 लोगों में टीका लगाया।
पीएचसी देवानंदपुर में 136, पीएचसी गोराबाजार में 150, दीवानी कचहरी में 110, बीएसए में 70 और बिजली घर में 60 लोगों में टीकाकरण हुआ। महिला स्पेशल सेंटर पर 70 और अभिभावक स्पेशल सेंटर पर 74 लोगों ने टीका लगवाया। आईएमए में 133 और जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 120 लोगों को टीके लगाए गए। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 247 लोगों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें