फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली रह गईं आईआईटी और एनआईटी की हजारों सीटें

Sat, 30 Jul 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपलआईटी में छह राउंड काउंसलिंग के बाद इस सत्र की एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन संस्थानों की 1591 सीटें खाली रह गई हैं। 
विज्ञापन


इसमें आईआईटी की 73 व एनआईटी व ट्रिपलआईटी की 1518 सीटें हैं। हालांकि यह आंकड़ा पिछली बार से काफी कम है। पिछली बार करीब सात हजार सीटें खाली रह गई थीं। 

इस बार स्टूडेंटों की सबसे ज्यादा बेरुखी आईआईटी बीएचयू को सहनी पड़ी है। यहां कुल 58 सीटें खाली रह गईं। इसके अलावा आईआईटी खड़गपुर में सात, भुवनेश्वर में चार, मद्रास और रुड़की में भी तीन-तीन सीटें नहीं भर पाईं। 
विज्ञापन


जेईई के चेयरमैन प्रो. कृष्णकांत ने बताया की अब सीटें नहीं भरी जाएंगी। एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। 
इस बार दस हजार से अधिक रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट भी आईआईटी में दाखिला पाने में कामयाब रहे। आईआईटी खड़गपुर में 10,310 व रुड़की में 10,422 रैंक तक एडमिशन दिया गया। 
विज्ञापन

दस हजार से अधिक रैंक वालों को भी एडमिशन

डेमो
एनआईटी मिजोरम में 10,74,213 व सिक्किम में 9,79,418 रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंटों को भी दाखिला मिला। आईआईटी बीएचयू में ओपनिंग रैंक 500 व क्लोजिंग 9873 थी।

इसी तरह आईआईटी भुवनेश्वर में ओपनिंग 1497 और क्लोजिंग 8482 रैंक रही। मद्रास में ओपनिंग 62 व क्लोसिंग 9353 रैंक रही। जहां कुछ आईआईटी और एनआईटी में सीटें खाली रह गई वहीं कुछ ऐसे भी आईआईटी थे जहां एडमिशन के लिए मारामारी थी। 

इसमें आईआईटी कानपुर, दिल्ली, बांबे, हैदराबाद, गोवा शामिल हैं। यहां पूरी सीटें तीन से चार राउंड की काउंसलिंग में ही भर गईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें