फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चीनी निगम की तीन मिलों में खाली पदों पर होगी भर्ती, विज्ञापन जारी किया गया

Wed, 03 Feb 2021 09:21 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चीनी निगम की तीन चीनी मिलों मुंडेरवा (बस्ती), पिपराइच (गोरखपुर) और मोहिनुद्दीनपुर (मेरठ) में विभिन्न श्रेणी के 51 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि इन पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती होगी। गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय ने इस संबंध में विज्ञापन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि पहली बार अभियंत्रण, लेखा व शर्करा तकनीक आदि से संबंधित पदों पर बिना किसी अनुभव के 21 मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती का भी फैसला किया गया है।

विज्ञापन


अपर प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में युवकों को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार देने और गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने निगम क्षेत्र की चीनी मिलों में तकनीकी तौर पर दक्ष युवकों के चयन का निर्देश दिया है।

इसी कड़ी में विभाग ने चीनी निगम की तीन चीनी मिलों में विभिन्न पदों पर भर्ती का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पहले चरण में विभिन्न पदों पर होने वाले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती से संबंधित विवरण राज्य चीनी निगम की वेबसाइट www.upsugcorp.com पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 51 पदों पर होगी भर्ती

पद-- संख्या
महाप्रबंधक-- 3
मुख्य अभियंता-- 3
मुख्य रसायनज्ञ-- 3
मुख्य लेखाकार-- 3

मुख्य गन्ना प्रबंधक-- 3
क्वालिटी कंट्रोलर-- 3
उप मुख्य अभियंता-- 3
उप मुख्य रसायनज्ञ-- 3

सहायक अभियंता    -- 12
मैन्यूफैक्चरिंग केमिस्ट-- 9
गन्ना प्रबंधक-- 3
प्रशासनिक अधिकारी-- 3
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें