दोनों किनारों पर पीपीपी मॉडल की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएंगी। रिवरफ्रंट के एक जोन को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु किराये पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। पर्यटन विभाग वाटर गेम, वाटर स्कूटर संग सेल बोटिंग की सुविधा विकसित करेगा। दूसरे चरण में गोमती के दोनों किनारों को कठवारा से आउटर रिंग रोड शहीद पथ तक विकसित कराया जाएगा।
गोमती को लबालब रखेगा सिंचाई विभाग
कॉरपोरेशन गठित होने के बाद रिवर साइट पर कम से कम तीन फीट पानी बनाए रखने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग संभालेगा। नियमित अंतराल पर शारदा नदी का पानी गोमती में छोड़ा जाएगा और सीवरयुक्त नाले को नहीं गिरने दिया जाएगा। गवर्निंग बॉडी में लेसा, एलडीए, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, सांस्कृतिक विभाग, पर्यटन विभाग, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, पर्यावरण व जल निगम का एक-एक अधिकारी नामित किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि रिवरफ्रंट पर एक जिला एक उत्पाद के स्टॉल, स्किल डवलपमेंट के तहत कुछ नया करने वालों के स्टाल और युवाओं के लिए नियमित तौर पर रोजगार मेले की सुविधा मिलेगी। गंज कार्निवाल की तर्ज पर सप्ताह में एक दिन यहां सिटी कार्निवाल के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक कला और गायन से जुड़ी उभरती प्रतिभाओं को स्थायी तौर पर मंच दिया जाएगा।