गोमतीनगर विस्तार के रिवरव्यू अपार्टमेंट के अलावा नेहरू एन्क्लेव, धेनुमति अपार्टमेंट में करीब 55 फ्लैट रिक्त मिले हैं। अब एलडीए इनके पंजीकरण नए साल में खोल रहा है।
खरीदारों की मांग रहने वाली योजनाओं में फ्लैटों की बिक्री एलडीए नए साल में करेगा। गोमतीनगर विस्तार के रिवरव्यू अपार्टमेंट के अलावा नेहरू एन्क्लेव, धेनुमति अपार्टमेंट में करीब 55 फ्लैट रिक्त मिले हैं। अब एलडीए इनके पंजीकरण नए साल में खोल रहा है।
विज्ञापन
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ योजना से बाहर रखे गए अपार्टमेंटों में रिक्त फ्लैटों की तलाश कराई गई थी। इसके बाद 55 फ्लैट ऐसे मिले हैं जिनका आवंटन नहीं हैं। गोमतीनगर विस्तार में ग्रीनवुड, गंगा, यमुना, सरस्वती के अलावा गोमतीनगर स्थित नेहरू एन्क्लेव, डालीबाग स्थित धेनुमति अपार्टमेेंट में भी रिक्त फ्लैट हैं। इनके लिए आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। लॉटरी में शामिल होने के बाद 10 प्रतिशत राशि जमा कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एक जनवरी से पंजीकरण शुरू करने की योजना है।
विराजखंड के 32 फ्लैट फिर भूला एलडीए
एलडीए इस बार भी विराजखंड स्थित 32 फ्लैटों को बेचना भूल गया है। सचिव पवन गंगवार के निरीक्षण के बाद इन फ्लैटों के बिक्री में लगने की संभावना थी, लेकिन इस बार भी इनको प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है। सात साल से इन फ्लैट की बिक्री अटकी है। अब चौथे वीसी के कार्यकाल में भी जिम्मेदार अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास के खुल सकते पंजीकरण
एलडीए बसंतकुंज योजना में बनाए जा रहे नए 4512 प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण नए साल में खोल सकता है। इन आवास के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही एलडीए कर चुका है। अब मौके पर निर्माण सेक्टर आई में एलडीए को शुरू करना है। वहीं, रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी ने शारदानगर विस्तार में बने प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण भी किया।