फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले, लखनऊ के लिए नहीं है वक्त

Thu, 24 Apr 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित एक सभा में माना कि एक प्रत्याशी होने के नाते जितना वक्त उन्हें लखनऊ को देना चाहिए वह नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि उन पर राष्ट्रीय जिम्मेदारियां अधिक हैं।
विज्ञापन


सिंह के अलावा सभा में जनरल वी के सिंह और शिव खेड़ा भी उपस्थित थे। सभा में पूर्व थल सेनाध्यक्ष व भाजपा नेता जनरल वीके सिंह ने कहा है कि विदेशी शक्तियां नहीं चाहतीं कि देश में स्थिर सरकार बने।

अब जबकि पूरी दुनिया को लगने लगा है कि देश में एक सक्षम, मजबूत और स्थिर सरकार आ रही है तो दुष्प्रचार तेज हो गए हैं। बाधाएं पेश की जाने लगी हैं।

ऐसे में देश के लोगों की यह जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह अपने फैसले के लिए दूसरे के सामने झोली फैलाने के लिए मजबूर सरकार बनाने की जगह एक स्थिर और मजबूत सरकार दे।
विज्ञापन

Trending Videos

बदलाव न आया तो टूटेगा देश

जनरल सिंह राजधानी में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के समर्थन में निरालानगर शास्त्री पार्क के पास आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

सिंह ने कहा कि देश का 27 ट्रिलियन डालर पैसा विदेश में है। कोई देश नहीं चाहता कि कोई मजबूत सरकार आकर उस पैसे को वापस लाने पर ध्यान दे।

देश में ऐसे हालात पैदा कर दिए गए हैं कि अगर इस बार बदलाव न आया तो देश टूट जाएगा।

आंतरिक व वाह्य चुनौतियों से घिरा होने के साथ देश नक्सलवाद, संप्रदायवाद की खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में देश बदलना है तो सरकार बदलनी होगी।

मोदी जांचे परखे प्रशासक

वी के सिंह ने कहा भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मजबूत इरादों वाला जांचा-परखा प्रशासक बताया।

मैनेजमेंट गुरु शिव खेड़ा न कहा कि 65 वर्ष में कांग्रेस ने देशवासियों को कमर तोड़ महंगाई, आर्थिक आतंकवाद और गुलामी में जकड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि आज देश के लिए भाजपा को लाना जरूरी हो गया है। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह शास्त्रीनगर व चौक की सभाओं में करीब डेढ़ घंटा देर से पहुंचे। यहां उन्होंने लखनऊ के लोगों से अपनी व्यस्तता की एक बार फिर मजबूरी गिनाई।

कहा, कि वह अपने को जोखिम में डालकर पार्टी की ओर से दी गई राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभा रहे हैं। एक प्रत्याशी के नाते जितना वक्त चाहिए यहां नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

विदेशी मानते हैं मोदी बनेंगे पीएम

राजनाथ सिंह ने कहा कि वह वोट की राजनीति नहीं करते। शिक्षामंत्री के रूप में नकल रोकने का काम करते समय वोट की चिंता नहीं की।

उन्होंने यह भी बताया कि किन परिस्थितियों में उन्होंने कक्षा आठ की पढ़ाई के वक्त शिक्षामंत्री बनकर नकल खत्म करने का सपना देखा था और आगे चलकर यह सपना पूरा हुआ।

चौक की सभा में सिंह ने दावा किया कि अब देश ही नहीं विदेश की भी सर्वे एजेंसियां यह मानने लगी हैं कि केंद्र में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार की आ रही है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

सभा को जनरल प्रकाश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी व सांसद लालजी टंडन आदि ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें