फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तराखंड भवन के कर्मचारियों पर वसूली का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तराखंड भवन के कर्मचारियों पर वसूली का आरोप लगाते हुए टेंट व्यापारियों ने शुक्रवार को हंगामा किया। विभूतिखंड थाने में तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन




इंदिरानगर निवासी टेंट व कैटरर व्यापारी अभिनव शर्मा ने बताया कि विभूतिखंड स्थित उत्तराखंड भवन में बृहस्पतिवार को उनका काम चल रहा था। गाड़ी पहुंची तो व्यवस्था अधिकारी ने पैनल के इंतजाम व गेट पास के नाम पर 10 हजार रुपये वसूले। शुक्रवार को गाड़ी की वापसी के समय फिर से 10 हजार रुपये मांगे गए। इन्कार करने पर गाड़ी की चाभी निकाल ली और सामान जब्त कर अपमानित किया गया।
विज्ञापन


इसका पता लगते ही टेंट एंड कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। नगर अध्यक्ष कीर्ति चौधरी, महामंत्री रितिन जायसवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, अभिनव शर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराई। विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अब गेट पास या पैनल व्यवस्था के नाम पर वसूली नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब तक हर कार्यक्रम के एवज में वसूली गई रकम व्यापारियों को वापस मिलनी चाहिए। उधर, उत्तराखंड भवन के व्यवस्था अधिकारी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि आरोप निराधार हैं। कोई पैसा नहीं लिया गया है। पुलिस के साथ एक और बैठक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें