फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस ने घोषित की मीडिया टीम, पीएल पुनिया के बेटे को भी मौका, ली गई थी लिखित परीक्षा

Sat, 07 Jul 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम में वरिष्ठ नेताओं के मुकाबले युवाओं को ज्यादा तरजीह दी गई है। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया और अशोक सिंह समेत 14 नेताओं को नई टीम में स्थान मिला है। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहे कार्यकर्ताओं को भी प्रवक्ता बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की ओर से शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) की मीडिया टीम की घोषणा की गई। राजीव बक्शी को मीडिया टीम का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे उमाशंकर पांडेय और एनएसयूआई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके सचिन रावत को भी पार्टी प्रवक्ता बनाया गया है। इन दोनों को पहली बार प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके साथ ही अनूप पटेल, तनुज पुनिया और विशाल राजपूत भी पहली बार प्रदेश कांग्रेस मीडिया टीम में शामिल किए गए हैं। अशोक सिंह, ओंकारनाथ सिंह और जीशान हैदर पर बतौर प्रवक्ता पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है।
विज्ञापन


हिलाल नकवी, सुचि विश्वास, पूर्व सांसद जफर अली नकवी के बेटे सैफ अली नकवी, अंशु अवस्थी और मुकेश सिंह चौहान को भी प्रदेश मीडिया टीम में शामिल किया गया है। पिछले दिनों कांग्रेस प्रवक्ता बनने के इच्छुक नेताओं का लिखित टेस्ट लिया गया था।

विज्ञापन

ये हैं कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य

पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, द्विजेंद्र त्रिपाठी और सुरेंद्र राजपूत को मीडिया टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रखा गया है। ये प्रदेश मीडिया टीम के अनुरोध पर उसे अपना सहयोग देंगे।

मीडिया इनपुट डिवीजन में पूर्व वीसी समेत चार शामिल
मीडिया इनपुट डिवीजन में बीएचयू के कुलपति रहे प्रो. अजित कुमार पांडेय, डॉ. मंजू दीक्षित, डॉ. मंसूर अली और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रहे सुबोध श्रीवास्तव को रखा गया है। मीडिया इनपुट डिवीजन पार्टी प्रवक्ताओं को किसी भी मुद्दे पर कांग्रेस की लाइन से अवगत कराएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न मुद्दों पर सामग्री भी मुहैया कराएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें