घने कोहरे की वजह से बुधवार को सुबह प्रयागराज, कानपुर, बरेली और सहारनपुर में दृश्यता शून्य हो गई।वहीं बहराइच में 20 मी., इटावा में 40 मी., अमेठी, अयोध्या, सोनभद्र और वाराणसी में 50 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड और हिमांचल के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से गलन भरी उत्तरी-पछुआ हवाएं यूपी तक पहुंच रही हैं। इसके असर से अगले दो-तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी।
कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।