फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से मौसम का यू-टर्न, आज बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार

Mon, 27 Oct 2025 12:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather in UP: दिवाली के बाद प्रदेश में एक बार फिर से मौसम पलटने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात की वजह से कई जिलों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के आसमान पर फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ने वाली है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी- दोनों तरफ से बन रहे मौसम तंत्रों के चलते प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बारिश होने की संभावना जताई गई है। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही 27 से 31 अक्तूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में 27 अक्तूबर को बारिश
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने लो प्रेशर एरिया से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणी के कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इसके चलते बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 27 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल में बारिश के आसार

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब तेजी से प्रबल होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। इसके असर से 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है।

तापमान में उतार-चढ़ाव तय
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। बारिश के चलते दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें