फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में शुरू होगी मखाने की खेती, सरकार ने बनाई 18 करोड़ की कार्ययोजना; केंद्र से मिलेगी मदद

Mon, 17 Nov 2025 09:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Makhana cultivation: बिहार की तर्ज पर यूपी में भी मखाने की खेती शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्ययोजना तैयार की है। 
 
विज्ञापन
मखाना किसान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मखाना की खेती शुरू कराई जाएगी। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें मखाना की खेती के लिए तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इसके लिए 18 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है।

विज्ञापन


उद्यान विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने प्रदेश में मखाना विकास के क्रियान्वयन संबंधी 18 करोड़ की कार्ययोजना की रिपोर्ट राष्ट्रीय मखाना बोर्ड नई दिल्ली को भेज दी है। इसमें बताया गया है कि मखाना विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश में सब एजेंसी के रूप में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को नामित किया गया है। 

मखाना विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण को नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक शाकभाजी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें