लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि नई कंपनी ने ऑनलाइन बस में सीट की बुकिंग के लिए रेलवे की तर्ज पर वेबसाइट तैयार की, जिसको ऑनलाइन यूपीएसआरटीसी डॉट कॉम नाम रखा गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने फिर से यात्रियों को ऑनलाइन बस सीट बुक करने की सुविधा का शुभारंभ कर दिया है। इससे प्रदेश भर के यात्री 774 एसी बसों में एडवांस सीट बुक कर सकते हैं। इस बार यात्रियों को ये सहूलियत वह सीधे मोबाइल नंबर के जरिये सीट को बुक कर सकेंगे। हालांकि इस सिलसिले में मुख्यालय के अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नही दी।
विज्ञापन
मगर, लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि नई कंपनी ने ऑनलाइन बस में सीट की बुकिंग के लिए रेलवे की तर्ज पर वेबसाइट तैयार की, जिसको ऑनलाइन यूपीएसआरटीसी डॉट कॉम नाम रखा गया है। यात्री इस वेबसाइट पर बिना आईडी बनाए सीट की एडवांस और तत्काल में बुकिंग करा सकते है। सिर्फ यात्री अपने मोबाइल नंबर के जरिये सीट को बुक सकेगा। इस पोर्टल का बृहस्पतिवार आधी रात 12 बजे से सीट बुकिंग के लिए चालू कर दिया गया। अभी यात्री 212 रूट की 774 एसी बसों में ही सीटें बुक करा सकते है। इसके बाद साधारण सेवा की तीन हजार से अधिक लंबी लंबी दूरी की बसों में एडवांस में सीट बुकिंग की सुविधा हासिल होगी।
इन बसों में बुकिंग शुरू
परिवहन निगम की एसी बस पवन हंस, महिला स्पेशल पिंक बस, शताब्दी स्लीपर कोच, एसी जनरथ, वाल्वो, स्कैनिया आदि बसों में सीट बुकिंग शुरू हो गई है।