फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन, राजेश वर्मा बनाए गए अध्यक्ष

Sat, 31 Aug 2024 10:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया गया है। आयोग का अध्यक्ष राजेश वर्मा को बनाया गया है। आयोग के दोनों उपाध्यक्ष और 25 सदस्य भी नामित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने सीतापुर के पूर्व सांसद राजेश वर्मा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग का अध्यक्ष बनाया है। मिर्जापुर के सोहन लाल श्रीमाली और रामपुर के सूर्य प्रकाश पाल को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। इसके अलावा 24 सदस्य भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


चंदौली के सत्येंद्र कुमार बारी, सहारनपुर के मेलाराम पवार, कुशीनगर के फुल बदन कुशवाहा, मऊ के विनोद यादव, चंदौली के शिव मंगल बयार, कानपुर के अशोक सिंह व ऋचा राजपूत, गोरखपुर के चिरंजीवी चौरसिया, रवींद्र मणि व आरडी सिंह, झांसी के कुलदीप विश्वकर्मा, लखनऊ के लक्ष्मण सिंह, विनोद सिंह व रामशंकर साहू, गाजीपुर के डॉ. मुरहू राजभर, सुल्तानपुर के घनश्याम चौहान, महराजगंज के जनार्दन गुप्ता, जालौन के बाबा बालक, शामली के रमेश कश्यप व प्रमोद सैनी, सीतापुर के करुणा शंकर पटेल, कासगंज के महेंद्र सिंह राणा और प्रयागराज के राम कृष्ण सिंह पटेल को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन


यहां बता दें कि पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार के इस फैसले से ओबीसी जातियों को काफी लाभ मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें