फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिल स्टेशन' बना लखनऊ, जीरो डिग्री पहुंचा तापमान

Sat, 14 Jan 2017 01:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ पहाड़ों सी सर्द हो चली है। हाड़ कंपाती ठंड के बीच शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के करीब 0.1 डिग्री सेल्शियस पर पहुंच गया और सूबे में सबसे ठंडा शहर रहा। धूप खिलने के बावजूद कंपकंपी छूटती रही। देर शाम के बाद सिहरन और बढ़ गई। पहाड़ों पर बर्फबारी से गलन व ठंड ‌बढ़ी तो राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री गिर गया। यहां अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्शियस रहा।

राजधानी के साथ सूबे के 26 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्शियस से नीचे दर्ज हुआ। सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शीतलहर के चलते सूबे में 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 4
2013 में -0.7 डिग्री दर्ज हुआ था तापमान
पिछले एक दशक में वर्ष 2013 में सबसे कम तापमान 9 जनवरी को दर्ज हुआ था। यह -0.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
विज्ञापन

3 of 4
तो क्या इस बार भी माइनस में दर्ज होगा तापमान
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता न्यूनतम तापमान माइनस में जाने के सवाल पर कहते हैं कि फिलहाल इसकी संभावनाएं कम हैं। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिनों में गलन कम होने के आसार दिख रहे हैं। लेकिन इसके बाद फिर से तापमान गिरेगा।
विज्ञापन

4 of 4
लखनऊ में पिछले साल में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
वर्ष--न्यूनतम तापमान
2017--0.1
2016--2.1
2015--3.4
2014--3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें