राजधानी में बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहा।
बांदा, फतेहपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, तखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में ।
फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में ।
लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।
राजधानी में पहाड़ों से आ रही हाड़ कंपाने वाली पछुआ लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मंगलवार को दोपहर तक करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चुभती बर्फीली पछुआ हवाएं चलीं और दिन में पारे ने 3.8 डिग्री का गोता लगाया। गलन की वजह से लोगों को दिन में ही अलाव का सहारा लेना पड़ा।
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री की गिरावट के साथ 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी राजधानी में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर में गुनगुनी धूप के आसार हैं लेकिन ठंड और गलन से कोई विशेष राहत के आसार नहीं हैं। रात के साथ ही फिलहाल सुबह और शाम गलन बनी रहेगी।