अनलॉक-1 में यूपी वाहन बेचने में देश में नंबर वन रहा है। ये बात अलग है कि जून 2020 में जून 2019 की तुलना में 132050 वाहन कम बिके हैं। प्रदेश में जून 2020 में कुल 161251 वाहन बिके हैं। इसमें 3547 कॉमर्शियल और 157704 नॉन कॉमर्शियल वाहन शामिल हैं। इन वाहनों के पंजीयन से परिवहन विभाग को 261 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
जून 2019 में यूपी ने 293300 वाहन बेचे थे। इससे विभाग को 315 करोड़ का राजस्व हासिल हुआ था। लेकिन मौजूदा हालात में इतने वाहनों का बिकना भी रिकॉर्ड है। वहीं, देश के विभिन्न राज्यों में जून 2020 में सिर्फ 967502 वाहन ही बिके। इस तरह पूरे देश में बिके वाहनों में यूपी की 16.6 फीसदी भागीदारी रही।