फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 33 जिलों में लू के अलर्ट के साथ नौतपा शुरू, इन इलाकों में आंधी चलने की भी चेतावनी; ये शहर सबसे गर्म

Mon, 25 May 2026 07:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Nautapa begins in UP: यूपी में नौतपा की शुरुआत आज से हो गई है। नौतपा के पहले ही दिन प्रदेश के 33 जिलों में गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
25 मई से शुरू होगा नौतपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर इन दिनों पूरी तरह बदले हुए हैं। एक ओर नौतपा की शुरुआत के साथ प्रदेश के दक्षिणी हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, तो दूसरी ओर तराई और पूर्वांचल में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान गर्मी और तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन



मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तराई और पूर्वांचल के 14 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन




रविवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। बांदा 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिनभर लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पुरवा हवाओं और नमी की मौजूदगी के कारण तराई क्षेत्रों में मौसम बदलने के संकेत हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में फिलहाल लू और तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Trending Videos

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 46.8 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 45.6 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 45.6 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर- 45.6 डिग्री सेल्सियस
उरई- 45.6 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 45.4 डिग्री सेल्सियस

यहां है तपिश और लू का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही व आस पास के क्षेत्र।
विज्ञापन

यहां है तपिश और लू का ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें