फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मंत्री का विवादित बयान- उदाहरण देकर बताया हर रेप का नेचर अलग-अलग होता है

Mon, 10 Jun 2019 07:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
मंत्री उपेंद्र तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अलीगढ़ में नाबालिग बच्ची से रेप को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर रेप का नेचर अलग-अलग होता है।

विज्ञापन


उन्होंने बयान दिया, 'देखिए रेप का नेचर होता है। जैसे किसी नाबालिग लड़की का रेप होता है तो उसे तो हम रेप मानेंगे...लेकिन अगर वो महिला है और उसकी उम्र 30-35 साल है तो उसका नेचर अलग होता है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
 
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पत्रकार को गिरफ्तार करने पर उन्होंने कहा कि मीडिया को भी मर्यादा का पालन करना चाहिए।

तिवारी ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा और कहा कि वह प्रयोग करते हैं। ठगबंधन का असफल प्रयोग किया। पहले मस्जिद जाते थे अब बाबा भोलेनाथ की शरण में गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में हो सकता है अयोध्या भी जाएं। अभी अखिलेश यादव प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें