फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी अब बदलता हुआ प्रदेश, एक साल में कई क्षेत्रों में बना नंबर वन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 03 May 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार के एक साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश रीजनल कनेक्टिविटी और कौशल विकास के क्षेत्र में देश में पहले पायदान पर आ गया है। हमारी सरकार बनने से पहले लखनऊ और वाराणसी में ही एयरपोर्ट थे। अब गोरखपुर, इलाहाबाद, मुरादाबाद और आगरा एयरपोर्ट से भी उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। जेवर में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनाया जा रहा है। कुशीनगर में भी एयरपोर्ट बन रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में गरीबों को आवास देने के मामले में उत्तर प्रदेश 17वें नंबर पर था, पर अब यह नंबर एक पर है। 40 लाख दलितों और वंचितों को शौचालय देकर और 36 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर स्वच्छता अभियान और बिजली देने में भी हम नंबर वन हो गए हैं।

योगी बोले, एक साल में सात लाख युवाओं को इंटरप्राइजेज और उद्योगों से जोड़ा गया है। दो लाख 60 हजार युवाओं को रोजगार दिलाया गया है। इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू को जमीन पर उतारकर 33 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। एक जिला-एक उत्पाद योजना में भी अगले तीन साल में 20 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि बेसिक स्कूलों में ड्रॉप आउट रेट कम हुआ है। हमने उद्योगपतियों से विद्यालयों को गोद लेने की अपील की। नतीजतन ढाई हजार स्कूल आदर्श स्कूल बन गए। इस तरह बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में भी हम नंबर एक हो गए हैं। इसमें एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू कर रहे हैं। पूर्वांचल और बुंदेलखंड को एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है। सैन्य कॉरिडोर बना रहे हैं। प्रदेश को तीन रेल कारखाने मिले हैं। यह आज का बदलता हुआ उत्तर प्रदेश है।

Trending Videos

'उद्योगपतियों का राज्य की कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा'

- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ ने कहा, उद्योगपतियों का राज्य की कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है। देश भर के उद्योगपति यहां उद्योग लगाना चाहते हैं। योगी ने मीडिया से अपील की कि लोगों तक खबरें पहुंचाने के लिए नारद जैसी दृष्टि चाहिए। यदि नकारात्मक दृष्टि रही तो हम नारदजी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

राजनीति से दूर हर किसान खुशहाल
सीएम ने कहा कि जो किसान राजनीति से प्रेरित नहीं है, वह कर्जमाफी के बाद खुद को खुशहाल महसूस कर रहा है। सरकार ने धान और गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की है। चीनी मिलों के लिए अलग से पॉलिसी ला रहे हैं, जिससे किसानों को समय से पूरा भुगतान हो और मिल मालिकों को भी नुकसान न हो।

20 दिन में पूरी होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं : डॉ. शर्मा
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी नकल का व्यवसाय 10 से 15 हजार करोड़ रुपये का हुआ करता था। इससे बच्चे पास तो हो जाते थे, पर जीवन में कुछ कर नहीं पाते थे। हमने नकल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। अब 15-20 दिन के भीतर यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षाएं कराई जाएंगी।

उन्होंने नकल रोकने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। कहा, कौशांबी, एटा और अलीगढ़ में नकल माफिया को पकड़ा गया। अलीगढ़ में तो अतरौलिया बोर्ड ही बन गया था। एनसीईआरटी का सिलबेस लागू करके किताबों के बहाने हो रहे खेल को भी खत्म कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, समाजवादी पार्टी बड़े अपराधियों को संरक्षण दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनने पर अपराधियों के एनकाउंटर की जांच होगी। मैं अखिलेश से पूछता हूं कि क्या समाजवादी पार्टी अपराधियों के दम पर चलती है।

मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार दो दिन में एक सेतु और हर दिन 35 किलोमीटर सड़क बना रही है। गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि एक साल में सरकार ने किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है, जबकि पिछली सरकार ने पांच साल में सिर्फ  11 हजार करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया था।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गय्यूर उल हसन रिजवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास के लिए विशेष काम किए जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें